होशंगाबाद नगर: नर्मदापुरम कोतवाली थाना परिसर में डॉक्टर द्वारा पुलिसकर्मियों को सीपीआर का प्रशिक्षण दिया गया
सोमवार को कोतवाली थाना परिसर में एक महत्वपूर्ण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला अस्पताल के डॉक्टर विकास रघुवंशी ने पुलिसकर्मियों को हार्ट अटैक जैसी आपात स्थिति से निपटने के लिए सीपीआर (कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन) की ट्रिक सिखाई। कार्यक्रम के दौरान डॉक्टर रघुवंशी ने बताया कि हार्ट अटैक आने पर शुरुआती कुछ मिनट बेहद महत्वपूर्ण होते हैं।