भगवानपुर: राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस: रसलपुर पंचायत भवन में बैठक, विकास कार्यों पर चर्चा
भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र के रसलपुर पंचायत भवन परिसर में प्रभारी मुखिया लक्ष्मण कुमार राय के नेतृत्व में शुक्रवार को दोपहर करीब बारह बजे राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में पंचायत के समग्र विकास को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। इस दौरान पंचायत में चल रही योजनाओं की समीक्षा की गई।