बखिरा थाना क्षेत्र के साहूपार गांव में मामूली विवाद के बाद हुए जानलेवा हमले में पुलिस कार्रवाई से नाराज पीड़ित परिवार सोमवार को जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचा। परिजनों ने आरोप लगाया कि धारदार हथियार से हमले में दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं, लेकिन पुलिस गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के बजाय आरोपियों को बचाने का प्रयास कर रही है।