जमुई: महादेवसिमरिया के पास बाइक दुर्घटना में युवक घायल, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Jamui, Jamui | Apr 13, 2026 महादेव सिमरिया के समीप सोमवार दोपहर करीब 2 बजे एक बाइक दुर्घटना में एक युवक घायल हो गया। बताया जाता है कि तेज रफ्तार या संतुलन बिगड़ने के कारण बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। घायल की पहचान खुटखट निवासीअमरजीत कुमार के रूप में ओर गई।