इटारसी: चामुंडा चौराहे पर चाय की दुकान में 10 बदमाशों ने युवक को लाठी-डंडों से पीटा, सीसीटीवी में कैद
व्यस्त चामुंडा चौराहे पर एक चाय दुकान के बाहर एक युवक के साथ 10 बदमाशों ने लाठी-डंडों और मुक्कों से मारपीट की। 25 मिनट तक बदमाशों ने युवक को जमकर पीटा। घटना मंगलवार दोपहर 12 बजे की है। पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जानकारी के मुताबिक युवक अपने साथी के साथ चाय दुकान पर सिगरेट लेने पहुंचा था, तभी कार और बाइक से आए युवकों ने मारपीट की