अंबाह: सेथरा बढ़ई गांव में वॉशिंग मशीन में शॉर्ट सर्किट से महिला को करंट लगा, परिजन अस्पताल ले गए
Ambah, Morena | Aug 11, 2026 सेथरा बढ़ई गांव में वॉशिंग मशीन में शॉर्ट सर्किट होने से 22 वर्षीय महिला सरिता पत्नी रितेश सखवार करंट की चपेट में आकर घायल हो गई। हादसे के बाद परिजन उसे तत्काल सिविल अस्पताल अंबाह लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि महिला घर में वॉशिंग मशीन से कपड़े धो रही थी, तभी अचानक मशीन में शॉर्ट सर्किट हो गया उसे करंट लगा।