लोहरदगा: केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर लोहरदगा भाजपा की बैठक, 6 से 14 जून तक बूथ स्तर पर जनसंपर्क अभियान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में गुरुवार शाम लगभग 4 बजे लोहरदगा भाजपा जिला कार्यालय में भाजपा जिला अध्यक्ष अजय पंकज की अध्यक्षता में प्रदेश द्वारा निर्धारित आगामी कार्यक्रमों की कार्ययोजना को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से नगर परिषद अध्यक्ष अनिल उरांव उपस्थित रहे।