शाहपुरा: शाहपुरा में 3 मार्च से शुरू होगा अंतरराष्ट्रीय फूलडोल महोत्सव, नगर में सफाई व्यवस्था का एसडीएम ने लिया जायजा
शाहपुरा। आगामी 3 मार्च से शुरू होने वाले अंतरराष्ट्रीय श्री रामस्नेही संप्रदाय के फूलडोल महोत्सव और छह दिवसीय फूलडोल मेले को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। शनिवार दोपहर नगर पालिका प्रशासक एवं उपखंड अधिकारी सुनील कुमार मीणा ने पुराने नगर पालिका भवन का आकस्मिक दौरा कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया।