पथरिया: पथरिया तहसील में पटवारी ने किसान से की अभद्रता, गाली-गलौज का वीडियो वायरल, विधायक पर भी टिप्पणी
Patharia, Damoh | May 20, 2026 पथरिया तहसील में पटवारी महेंद्र जैन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें वह एक किसान से जमीन संबंधी चर्चा के दौरान अभद्र भाषा और गालियां देते नजर आ रहे हैं। विरोध करने पर पटवारी ने क्षेत्रीय विधायक एवं राज्यमंत्री लखन पटेल को लेकर भी टिप्पणी की। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में नाराजगी है और प्रशासन से पटवारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।