कोरांव: महादेव कोसफरा कला गांव में युवक पर चाकू और डंडों से हमला, पुलिस जांच पड़ताल में जुटी
कोरांव थाना क्षेत्र के महादेव कोसफरा कला गांव में शुक्रवार दोपहर एक युवक पर लाठी-डंडों और चाकू से हमला किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना दोपहर करीब 3:30 बजे हुई। जानकारी के अनुसार, नीरज पुत्र बसंत लाल पर गांव के ही निवासी विकास पुत्र किनकऊ और प्रकाश पुत्र किनके ने अचानक लाठी-डंडों और चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में नीरज को गंभीर चोटें आईं।