रहुई: इतासंग-भदवां में नगर आयुक्त के निर्देश पर पाइन-आहार की सफाई शुरू, नाले के पानी की निकासी जारी
Rahui, Nalanda | Jan 14, 2026 रहुई प्रखंड अंतर्गत इतासंग-भदवां पंचायत के शाहपुर, भदवां और इतासंग गांवों में लंबे समय से जलजमाव की गंभीर समस्या बनी हुई थी। बिहारशरीफ शहर से निकलने वाले नाले का पानी इन गांवों के किसानों के खेतों में जमा हो जाने के कारण सैकड़ों बीघा कृषि भूमि अनुपयोगी हो गई थी। जलजमाव के चलते किसान किसी प्रकार की फसल की खेती नहीं कर पा रहे थे, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसा