सड़क सुरक्षा सप्ताह के अवसर पर रहुई थाना गेट के समीप रहुई-बिहारशरीफ मुख्य मार्ग पर वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस द्वारा विशेष रूप से दोपहिया वाहनों की जांच की गई। जांच अभियान के क्रम में बिना हेलमेट पहने बाइक चालकों को रोककर उन्हें सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी दी गई इसके साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों से जुर्माना भी वसूला गया।