हरसूद: वार्ड क्रमांक 14 के निवासियों ने एसडीएम से आबादी भूखंड के पट्टे देने की मांग की
Harsud, Khandwa | May 14, 2026 गुरुवार दोपहर छनेरा के वार्ड क्रमांक 14 के रहवासियों ने एसडीएम कार्यालय से पहुंचकर एक ज्ञापन एसडीएमआरसी खतेडिया को सौंपकर आबादी भूखंड के पट्टे प्रदान करने की मांग की। वार्ड 14 के रहवासियों ने बताया कि हम अति गरीब हैं तथा हमारे द्वारा आबादी भूमि पर मकान बनाए गए हैं जिसमें हम वर्षों से निवास कर रहे हैं। किंतु अभी तक हमें पट्टे प्रदान नहीं किए गए।