बहेड़ी: नगर के रामलीला मैदान में अग्निशिखा 2026 के तहत युवती सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन हुआ
बहेड़ी में आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा युवतियों के व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व क्षमता एवं सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘अग्निशिखा 2026’ युवती सम्मेलन का आयोजन बहेड़ी के रामलीला मैदान में किया गया। इस सम्मेलन के बाद रामलीला मैदान से खंड विकास कार्यालय बहेड़ी तक भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमे भारी संख्या में छात्राएं मौजूद रहीं।