भोरे: भोरे में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर हथुआ SDPO के नेतृत्व में विभिन्न जगहों पर आवासन स्थल का हुआ निरीक्षण, दिए गए निर्देश
प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर शनिवार को हथुआ एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता के नेतृत्व में मतदान कराने हेतु आने वाले कर्मियों व सशस्त्र बल के जवानों के ठहरने हेतु आवासन स्थल का निरीक्षण किया गया। इस दौरान कोरेया के बद्रीनारायण स्मारक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बडहरा के राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय आदि का निरीक्षण किया गया।