भोरे: लामीचौर उच्च विद्यालय के प्रांगण में आयोजित हुआ जीवन ज्योति वैवाहिक कार्यक्रम, 11 जोड़ों का हुआ सामूहिक विवाह संस्कार
प्रखंड क्षेत्र के लामीचौर उच्च विद्यालय के प्रांगण में शुक्रवार को समाज सेवा संस्थान के सौजन्य से जीवन ज्योति वैवाहिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 11 जोड़ो का विवाह संस्कार सामूहिक रूप से संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में मुखिया सरपंच जिला परिषद पांच से लेकर क्षेत्र के तमाम जनता शामिल हुए। मुखिया मोहन सिंह के नेतृत्व में कार्यक्रम संपन्न कराया गया।