भोरे: भोरे थाने की पुलिस ने भिन्न-भिन्न जगह से हत्या के प्रयास में शामिल 6 अभियुक्तो को किया गिरफ्तार न्यायालय में भेजे गए सभी
थाना क्षेत्र के भिन्न-भिन्न जगह से शुक्रवार को पुलिस ने छापेमारी कर हत्या के प्रयास में शामिल कुल 6 अभियुक्तो को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर सभी की गिरफ्तारी की। गिरफ्तार अभियुक्त थाना क्षेत्र के भोतपुरा निवासी राहुल शाह उर्फ राहुल कुमार शाह, राजेंद्र शाह तथा भरपटिया निवासी कुंती देवी, ममता देवी, प्रभावती देवी आदी शामील है।