भोरे: भोरे में लगी भीष्म आग से बाजार में छाया धुआं, भोरे कटेया मुख्य मार्ग घंटो रहा जाम, अफरा तफरी का माहौल रहा कायम
भोरे में गुरुवार को खेत में गेहूं का डंठल जलाने के दौरान आग भोरे बाजार के समीप पहुंच गया। देखते-देखते आग इतना भयंकर था कि बाजार में घंटे अपरा तफरी का माहौल कायम हो गया। यहां तक की भोरे कटेया मुख्य मार्ग को कुछ देर के लिए बंद रखना पड़ा। भोरे बाजार में पूरा धुंआ धुंआ छाया रहा। आग को बुझाने हेतु लोग काफी मशक्कत करते दिखे।