बरवाला: कालका विधायक शक्ति रानी शर्मा ने सरकारी अस्पताल का किया औचक निरीक्षण
कालका विधायक शक्ति रानी शर्मा ने रविवार को 2 बजे के करीब कालका में स्थित सरकारी अस्पताल का औचक निरीक्षण किया इस मौके पर मिली खामियों को लेकर विधायक शक्ति रानी शर्मा ने डॉक्टरों को सख़्त दिशा निर्देश दिए। इस मौके पर विधायक के द्वारा अस्पताल में भर्ती मरीजों से मुलाकात की और उनकी बात सुनी।