बांका: राजवाड़ा पुल के पास उत्पाद विभाग ने 50 लीटर शराब बरामद की, तस्कर फरार
Banka, Banka | Jan 9, 2026 उत्पाद विभाग लगातार शराब कारोबारी व सेवन करने वाले लोगाें के खिलाफ लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में शुक्रवार की दोपहर 12 बजे कटोरिया थानाक्षेत्र के राजवाड़ा पुल के पास सहायक अवर निरीक्षक मदनिषेध सुजीत कुमार के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। इस दौरान उत्पाद टीम ने 50 लीटर शराब बरामद किया।