रामनगर चौकी पुलिस ने मंगलवार को दो स्थाई वारंट तामिल करते हुए एक वर्ष से फरार चल रहे आरोपियों को गिरफ्तार किया। प्रधान आरक्षक रफीक को मुखबिर से सूचना मिली थी कि थाना कोतवाली के स्थाई वारंटी जाकिर पिता सत्तर और समीर पिता जाकिर (उम्र उन्नीस वर्ष), निवासी भंडारिया, अपने घर पर मौजूद हैं। यह जानकारी मंगलवार दोपहर 12 बजे की है