पुपरी: एसएसबी जवान ने सुरसंड के पास 2820 बोतल शराब के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार
एसएसबी के जवान गस्ती के दौरान मंगलवार की शाम 7 बजे सुरसंड के निकट बोलेरो से शराब ले जा रहे एक तस्कर को 2820 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार तस्कर की पहचान लक्ष्मी कुमार के रूप में की गई है।इस संबंध में एसएसबी के जवान जब्त शराब, बोलेरो व गिरफ्तार तस्कर को आगे की कार्रवाई के लिए स्थानीय थाना को सुपुर्द कर दिया है।