हरिद्वार: कनखल पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से अवैध चाकू के साथ 2 संदिग्धों को किया गिरफ्तार
कनखल पुलिस ने चेकिंग के दौरान 2 संदिग्ध गिरफ्तार किए हैं। बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे दोनों ही संदिग्धों के पास से पुलिस को अवैध चाकू बरामद हुए हैं। मंगलवार दोपहर 1 बजे जारी प्रेस विज्ञप्ति में कनखल थानाध्यक्ष मनोज नौटियाल ने बताया कि गाडोवाली तिराहे से सागर जबकि बैरागी कैंप स्थित बजरीवाला से अंशुल को आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है।