हरिद्वार: रानीपुर कोतवाली पुलिस ने रामधाम ऑटो स्टैंड से अवैध चाकू के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज
रानीपुर कोतवाली पुलिस ने रामधाम ऑटो स्टैंड से एक युवक को गिरफ्तार किया। आरोपी युवक का नाम विपिन है जो जमालपुर का रहने वाला है। जिसे कब्जे से पुलिस ने एक अवैध चाकू भी बरामद किया। आरोपी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था लेकिन उससे पहले ही वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया। आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर दिया है।