हरिद्वार: मकर संक्रांति के मौके पर हरकीपौड़ी पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए
मकर संक्रांति पर हरकीपौड़ी पर बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने मां गंगा में डुबकी लगाई। मान्यता है आज से भगवान सूर्य मकर राशि में प्रवेश कर जाते हैं। पुलिस ने भी इस दौरान मेला क्षेत्र को 8 जोन और 28 सेक्टर में बांटा। चप्पे चप्पे पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम देखे गए। मंगलवार सुबह 4 बजे से गंगा स्नान शुरू हो गया। CCTV से भी सभी घाटों पर नजर रखी गई।