हरिद्वार: जगजीतपुर स्थित मेडिकल कॉलेज के बाहर यूथ कांग्रेस का आक्रामक प्रदर्शन, बैरिकेटिंग तोड़कर कॉलेज तक पहुंचे प्रदर्शनकारी
यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मेडिकल कॉलेज पर पहुंचकर आक्रामक प्रदर्शन किया। पीपीपी मोड के विरोध में प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ता जगजीतपुर चौकी पर इकट्ठा हुए और पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़कर मेडिकल कॉलेज के गेट तक पहुंचे। मौके पर पहले से तैनात पुलिस फोर्स प्रदर्शकरियों को रोकने का काफी प्रयास किया। सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई और जनता को ठगने का आरोप लगाया।