हरिद्वार: निकाय चुनाव में AAP को झटका, प्रेस क्लब में पूर्व सीएम हरीश रावत ने दर्जनभर AAP कार्यकर्ताओं को कांग्रेस में शामिल कराया
निकाय चुनाव के बीच आम आदमी पार्टी को हरिद्वार में बड़ा झटका लगा है। दर्जन भर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पार्टी छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया। सोमवार शाम हरिद्वार प्रेस क्लब में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सभी आप कार्यकर्ताओं को कांग्रेस ज्वाइन कराई। इस दौरान हरीश रावत ने कहा कि आम आदमी पार्टी की नीतियां उत्तराखंड में चलने वाली नहीं है।