बागेश्वर: रवाईखाल में पहाड़ी दरकने से बागेश्वर-गरुड़ मार्ग बाधित
रवाईखाल में पहाड़ी के दरकने से बागेश्वर और गरुड़ को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग बंद हो गया है। प्रभावित क्षेत्र में राहत और रेस्क्यू कार्य जारी हैं, वहीं प्रशासन ने अलर्ट जारी कर लोगों को सावधानी बरतने को कहा है।