राजगढ़: गौशालाओं में गौमाता व गोवर्धन पूजन से गूंजा आस्था का संदेश, राज्य मंत्री ने भी की पूजा
गोवर्धन पूजा के पावन पर्व पर राजगढ़ जिले की समस्त गौशालाओं में श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ पारंपरिक गोवर्धन पूजन कार्यक्रम आज सोमवार की सुबह 11:00 के लगभग आयोजित किए गए। जिलेभर में उत्सव और आस्था का सुंदर वातावरण देखने को मिला। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों एवं जिला अधिकारियों ने विभिन्न गौशालाओं में पहुंचकर विधि-विधान से गोवर्धन पूजन किया तथा गौमाता की पूज