कहरा: सदर थाना क्षेत्र के पटेल नगर में छात्र का शव फंदे से लटका मिला, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Kahara, Saharsa | Jun 12, 2025 घटना सदर थाना क्षेत्र के पटेलनगर का है जहां बंद कमरे में फंदे से लटका युवक का शव बरामद किया गया है। मृतक की पहचान सिहौल निवासी आयुष कुमार के रूप में हुआ जो पटेल नगर स्थित कोचिंग संस्थान में रहकर BCA की पढ़ाई कर रहा था।सूचना पर पहुंची पुलिस शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजकर तफ्तीश में जुट गई।