उदयनगर: उदयनगर क्षेत्र में झमाझम बारिश होने से किसानों के चेहरे खिले
शनिवार सुबह 10:00 प्राप्त जानकारी के अनुसार उदय नगर क्षेत्र में लंबे इंतजार के बाद गुरुवार शुक्रवार को क्षेत्र में लंबे इंतजार के बाद झमाझम बारिश ने किसानों की फसलो को नया जीवन दान दिया है बारिश से खेतों में खड़ी फसलों को पर्याप्त नमी मिली है जिससे किसानों के चेहरे पर खुशी लौट आई किसानों का कहना है कि यह वर्ष खरीफ फसलों के लिए बेहद लाभकारी साबित होगी।