हाथरस: गांव धातूरा खुर्द के पास जमीन विवाद को लेकर परिजनों में हुई मारपीट, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल, थाने में की गई शिकायत
हाथरस गेट थाना क्षेत्र के गांव धातूरा खुर्द में जमीनी विवाद को लेकर परिजनों में जमकर मारपीट हो गई ! इस मारपीट में परिवार का ही एक सदस्य सिर में डंडा लगने से घायल हो गया! मारपीट को देखकर ग्रामीणों की भीड़ लग गई! घायल द्वारा थाने में हुई शिकायत के आधार पर पुलिस ने जिला अस्पताल में मेडिकल कराया है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है!