रायबरेली: शहीद चौक पर जस्टिस मोर्चा की साइकिल यात्रा में जेन जेड छात्रों और भाजपा नेताओं के बीच नारेबाजी
Raebareli, Raebareli | Sep 27, 2026
27 सितंबर रविवार की शाम 4:00 बजे के आसपास सहीद चौक पर जस्टिस मोर्चा के छात्र एवं भाजपा नेताओं के बीच बहसबाजी का माहौल देखने को मिला। जस्टिस मोर्चा के छात्रों ने बयान के माध्यम से पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। जस्टिस मोर्चा से जुड़े छात्रों की साइकिल यात्रा रायबरेली पहुंची थी इस दौरान भाजपा विरोधी नारे लगाए गए। तब जाकर मामले ने तूल पकड़ लिया।