लखीमपुर: सैदापुर देवकली गांव में खनन माफियाओं के हौसले बुलंद रात के अंधेरे में जेसीबी से किया जा रहा अवैध खनन वीडियो हुआ वायरल
लखीमपुर सदर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत देवकली रोड खनन माफिया का अड्डा बनी हुई है। सैदापुर देवकली गांव में खनन माफियाओं के द्वारा रात के अंधेरे में अवैध खनन कर जेसीबी से मिट्टी निकाली जा रही है। सैदापुर देवकली निवासी राजकुमार ने वायरल वीडियो में बताया है कि खनन माफिया के द्वारा रात के अंधेरे में जेसीबी से खनन किया जा रहा है। वीडियो वायरल हो रहा है।