लखीमपुर: पुलिस लाइन व महिला थाना पहुंचे छात्र-छात्राओं को शिक्षकों ने मिशन इंट्रेक्ट के तहत पुलिस के दायित्व से कराया रूबरू
लखीमपुर खीरी के पुलिस लाइन व महिला थाना में आज एक निजी विद्यालय के छात्र छात्राओं को शिक्षकों ने मिशन इंट्रेक्ट के तहत पुलिस के दायित्व से रूबरू कराया है। महिला थाना प्रभारी निरीक्षक ने पुलिस की समझ में अहमियत और जिम्मेदारी के बारे में छात्र-छात्राओं को जानकारी दी है। छात्र-छात्राओं का शिक्षकों ने पुलिस की कार्यशैली को लेकर ज्ञानवर्धन किया है।