लखीमपुर: बैरागर गांव में दबंगों द्वारा भवन निर्माण कार्य में बाधा डालने का आरोप, पीड़ित ने SP से लगाई न्याय की गुहार
सदर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत खीरी थाना क्षेत्र के बैरागर गांव निवासी दीपक कुमार पुत्र गोकर्ण प्रसाद कि गांव में पुश्तैनी जमीन है। बीते दिन पीड़ित अपनी पुश्तैनी जमीन पर भवन निर्माण का कार्य कर रहा था।आरोप है कि गांव के ही मनोहर पुत्र परमेश्वर ने पीड़ित को भवन निर्माण कार्य करने से रोक दिया और अपशब्दों नवाजा था। पीड़ित ने आज एसपी से गुहार लगाई है।