लखीमपुर खीरी जिले में भीषण गर्मी से लोगों का बुरा हाल है। कई दिनों से पारा 42 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया है। गुरुवार की दोपहर तक पारा बढ़कर करीब 44 डिग्री दर्ज किया गया है। गुरुवार की शाम होते होते मौसम ने अचानक करवट ली है। जिले के कई इलाकों में काले बादल छा गए हैं और जिले की पड़रिया तुला, गोला के साथ कई इलाको में बारिश हुई है।