पटना ग्रामीण: S.K पूरी में सांसद चिराग पासवान ने किया प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा राबड़ी देवी जी आज भी मेरी मां हैं
S.K पुरी स्थित लोजपा रामविलास के कार्यालय में लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद चिराग पासवान ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। मौके पर उन्होंने कहा कि पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की सभा में जिस तरह से उनके परिवार को बेइज्जत किया गया बावजूद तेजस्वी यादव ने इस मामले की लीपापोती करने की कोशिश की।