पटना ग्रामीण: एयरपोर्ट पर तेजस्वी यादव ने CM नीतीश पर किया पलटवार: कहा व्यक्तिगत बातों को बोलने से बिहार के लोगों क्या फायदा होगा
कटिहार की चुनावी सभा में सीएम नीतीश कुमार द्वारा लालू परिवार पर आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने के बाद बिहार की राजनीति गर्म हो गई है। पूरे मामले पर पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार पर पलटवार किया है उन्होंने कहा है कि व्यक्तिगत बातों को बोलने से बिहार के लोगों को क्या फायदा होगा।