पटना ग्रामीण: कंकड़बाग थाना इलाके में भारी मात्रा में नशे का इंजेक्शन बरामद, तीन धंधेबाज गिरफ्तार
पटना के कंकड़बाग थाना क्षेत्र से पुलिस ने भारी मात्रा में नशे का इंजेक्शन बरामद किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की है। पुलिस ने नशे का इंजेक्शन का कारोबार करने वाले 3 बदमाशों को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने औषधि विभाग को इसकी सूचना दी है।