पटना ग्रामीण: पटना सदर एसडीपीओ स्वीटी सेहरावत ने अपने कार्यालय में अवैध नशीली दवा के साथ तीन लोगों की गिरफ्तारी के मामले में की पुष्टि
कंकड़बाग थाना अंतर्गत गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार को सहायक औषधि नियंत्रक एवं कंकड़बाग थाना की संयुक्त टीम के द्वारा छापेमारी की गई। जिसमें अवैध नशीली दावों के साथ तीन अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। वहीं इस मामले को लेकर पटना सदर एसडीपीओ स्वीटी सेहरावत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। जिसमें उन्होंने इस पूरे मामले की पुष्टि की है।