पटना ग्रामीण: पटना सिटी के राम जानकी मंदिर से चोरी हुए सामानों को पुलिस ने किया बरामद, चोर भी गिरफ्तार
पटना सिटी के राम जानकी मंदिर से हुए चोरी मामले में पुलिस ने 24 घंटे के अंदर सफलता प्राप्त कर ली है। शनिवार को पुलिस ने राम जानकी मंदिर से चोरी हुए सभी सामानों को बरामद कर लिया है। मामले में चोर को भी गिरफ्तार किया गया है। मामले की पुष्टि चौक थाना प्रभारी शशि कुमार राणा ने की है।