महोली कोतवाली क्षेत्र में पैसों के लेन-देन को लेकर हुई फायरिंग, एक युवक घायल; दो हिरासत में
दिनांक व समय: 29 जुलाई 2026 को सांयकाल लगभग सवा नौ बजे थाना महोली पुलिस को सूचना मिली कि पुरतौली बाजार में फायरिंग की घटना हुई। श्रीराम वर्मा (निवासी- कुसहना) और आरिफ (निवासी- पुरतौली बाजार) के बीच पैसों का कुछ लेन-देन था। इसी को लेकर मौके पर कहासुनी और विवाद बढ़ा। विवाद बढ़ने पर श्रीराम वर्मा के साथ आए कुछ अन्य युवकों द्वारा फायरिंग की गई, जो मौके पर मौजूद बबलू नामक युवक के पैर में लगी। घटना के बाद घायल बबलू को तुरंत इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) भेजा गया। घायल बबलू द्वारा अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी गई, जिसके आधार पर घटना में शामिल बाइक सवार दो लोगों (जो श्रीराम वर्मा के साथ मौजूद थे) की पहचान हुई। ये लोग मौके से भाग रहे थे। पीछा करने के दौरान बबलू के परिजनों (जिनमें शाबान नामक व्यक्ति भी शामिल था) द्वारा भाग रहे बाइक सवारों का पीछा किया गया। मण्डी (थाना कोतवाली क्षेत्र) के अंतर्गत बाइक सवार युवकों को रोकने का प्रयास करने पर उन्होंने शाबान पर फायरिंग कर दी, जो उसके कमर में जा लगी जिससे वह घायल हो गया। घायल शाबान को तत्काल कोतवाली पुलिस द्वारा इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने मौके से दो लोगों को हिरासत में ले लिया जिनसे पूछताछ की जा रही। पुलिस द्वारा इस संबंध में अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है तथा अन्य शामिल अभियुक्तों की तलाश जारी। मौके पर शांति व्यवस्था पूरी तरह बनी हुई।
#MaholiNews
#SitapurPolice
#UttarPradeshPolice
#CrimeNews
#BreakingNews
#SitapurNews