जहानाबाद: कसमा के पास सड़क दुर्घटना में घायल 3 युवकों में से एक युवक को डॉक्टर ने सदर अस्पताल से पटना PMCH किया रेफ़र
गुरुवार को जहानाबाद के कसमा के पास गोपालपुर निवासी बाइक सवार तीन युवकों को ऑटो ने टक्कर मार दी थी, जिससे वे घायल हो गए थे।घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था।उनमें से एक युवक नीतीश की हालत को देखते हुए डॉक्टर ने सदर अस्पताल से पटना PMCH रेफर कर दिया है।