जहानाबाद: होली पर्व के दौरान अफवाह फैलाने वाले एवं कानून का उल्लंघन करने वालों पर जिला प्रशासन करेगी सख्त कार्रवाई- जिलाधिकारी
जहानाबाद जिले में होली त्योहार के मद्देनजर विधि-व्यवस्था, शांति-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने हेतु जिला पदाधिकारी अलंकृता पांडे ने शांति समिति के सदस्यों से सहयोग देने की अपील की है। जिलाधिकारी ने शांति समिति के सदस्यों को होली त्योहार पर्व के अवसर पर साम्प्रदायिक सौहार्द एवं संवेदनशीलता को देखते हुए असामाजिक तत्वों की जानकारी मांगी है।