पटियाली: मंगदपुर गांव में अज्ञात कारणों से दो झोपड़िया में लगी आग, गृहस्थी का सामान जला, एक पशु झुलसा
कासगंज जनपद के थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के ग्राम मंगदपुर में अज्ञात कारणों से लगी आग में दो परिवारों को भारी नुकसान हुआ। मनोहर लाल एवं राजू की झोपड़ियां आग की चपेट में आ गईं। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक अनाज, कपड़े, बर्तन सहित घरेलू सामान जलकर राख हो चुका था। घटना में एक पशु भी झुलस गया। अधिकारियों ने नुकसान का जायजा लिया।