बास्तानार: भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लता उसेण्डी ने कहा, महिला आरक्षण विधेयक महिलाओं में शक्ति संचार का माध्यम बनेगा
भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं विधायक सुश्री लता उसेण्डी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 अप्रैल को लोकसभा के पटल में महिला आरक्षण बिल लेकर आ रहे हैं, जो महिलाओं के राजनीतिक सशक्तीकरण की दिशा में अहम कदम है और इससे महिलाओं के जीवन में बहुत बड़ा परिवर्तन आएगा।