कटघोरा: अटल प्रतिमा निर्माण में कथित भ्रष्टाचार: जांच में गड़बड़ी के संकेत, ठेकेदार और अधिकारियों पर कार्रवाई की संभावना
Katghora, Korba | Jul 31, 2026 कटघोरा के अटल परिसर में स्थापित पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। करीब 14 लाख रुपये की लागत से बनी इस प्रतिमा में तांबे की जगह सीमेंट का इस्तेमाल कर उस पर तांबे जैसा रंग चढ़ाने के आरोपों की जांच शुरू हो गई है।