कोरबा जिले के बांगो थाना क्षेत्र के ग्राम नान लेपरा में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। मामूली विवाद के बाद बड़े भाई पर छोटे भाई की टंगिया से हमला कर हत्या करने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, छोटा भाई बड़े भाई के घर खाना खाने गया था। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों भाइयों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि बड़े भाई ने कथित तौर पर टंगिया से छोटे भाई पर हमला कर दिया।
हमले में गंभीर रूप से घायल छोटे भाई को अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही बांगो थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
वारदात के बाद फरार आरोपी बड़े भाई को पुलिस ने कुछ ही घंटों में हिरासत में ले लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है�
Korba, Korba | Jul 24, 2026