रॉबर्ट्सगंज: सोनभद्र में आंधी-तूफान से प्रभावित क्षेत्रों में राहत और विद्युत आपूर्ति बहाली के लिए DM ने दिए निर्देश
शुक्रवार दोपहर 12 बजे सोनभद्र में DM चर्चित गौड़ ने 13 मई को आए आंधी-तूफान से हुई क्षति के दृष्टिगत सभी SDM एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों को राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं DM ने कहा कि आंधी-तूफान के कारण हुई पशुहानि, आवासीय क्षति एवं अन्य नुकसान से संबंधित रिपोर्ट तत्काल उपलब्ध कराई जाए ताकि प्रभावित लोगों को शासन की मंशा के अनुरूप शीघ्र सहाय